निजी स्कूल की जांच करने पहुंची टीम
बुलंदशहर, जून 29 -- क्षेत्र के ग्राम नयाबांस में राजकीय कन्या पाठशाला की भूमि पर निजी स्कूल संचालित होने की शिकायत के मामले में सोमवार को एडीआईओएस के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने विद्यालय से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया तथा शिकायतकर्ता से भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। शिकायतकर्ता जितेंद्र चौहान ने जांच टीम को निजी विद्यालय की मान्यता संबंधी अभिलेख, भूमि के दस्तावेज तथा राजकीय कन्या पाठशाला से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध कराए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरकारी भूमि पर निजी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। एडीआईओएस सतीश कुमार ने बताया जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- निजी स्कूल की जांच करने पहुंची टीम
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.