आरा, अप्रैल 28 -- -भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर टोला में मंगलवार की दोपहर हुआ हादसा -बच्चों को उतारने के बाद गाड़ी बैक करने लगा चालक, तभी चपेट में आ गया छात्र आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुर टोला गांव में मंगलवार की दोपहर स्कूल की गाड़ी से कुचल कर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। छात्र को उतारने के बाद चालक गाड़ी बैक करने लगा। इससे छात्र गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। मृत छात्र बहादुरपुर गांव निवासी पप्पू कुमार का सात वर्षीय पुत्र शुभम कुमार था। वह एक निजी विद्यालय का छात्र था और पहली क्लास में पढ़ता था। वहीं हादसे के बाद चालक स्कूल वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे का कारण चालक की लापरवाही और बिना देखे गाड़ी बैक करना बत...