निजी स्कूलों में 4,161 गरीब बच्चों का हुआ दाखिला
प्रयागराज, मार्च 28 -- आरटीई के तहत निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के 4161 बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश मिला है। तीसरे चरण के प्रवेश की लाटरी 28 मार्च को निकाली गई। इसमें 584 बच्चों का प्रवेश हुआ है। पहले चरण में 2651, दूसरे चरण में 926 और तीसरे चरण में 584 कुल 4161 बच्चों को अपने घर के नजदीक के सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूलों समेत अन्य बोर्ड के निजी स्कूलों में प्रवेश मिल गया। तीसरे चरण में कुल 956 आवेदन मिले थे, जिनमें से 761 का सत्यापन हुआ और 195 आवेदन निरस्त हो गए। इनमें से 584 को स्कूल आवंटित हुआ, जबकि 177 का चयन नहीं हो सका। तीनों चरणों में कुल 9,856 आवेदन मिले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.