निजी स्कूलों में 20 तक कक्षाओं का नहीं होगा संचालन
आरा, जून 15 -- आरा, हिप्र.। जिले में बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल सहित) में कक्षा पांच तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जून तक पूर्णरूपेण व वर्ग छह से आठ तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह साढ़े दस बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। हालांकि अधिकतर निजी स्कूल और सभी सरकारी स्कूलों में 20 तक ग्रीष्मावकाश है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, 5वीं तक के स्कूल 20 जून तक बंद; पटना डीएम का बड़ा फैसला - यह भी पढ़ें- पटना में 5वीं तक के स्कूल बंद, छठी क्लास का समय बदला; भीषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.