लखनऊ, मई 19 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में गरीब परिवार के 1.52 लाख बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में सबसे ज्यादा श्रावस्ती में 97 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश कराए गए हैं। 43 हजार बच्चों का प्रवेश होना अभी बाकी है। पिछले साल 1.40 लाख बच्चों के ही प्रवेश हुए थे। इस बार ज्यादा दाखिले हुए हैं।उप शिक्षा निदेशक (समग्र शिक्षा) डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 1.95 लाख सीटें आवंटित की गईं थी और अभी तक 1.52 लाख सीटों पर दाखिले कराए जा चुके हैं। आवंटित सीटों के मुकाबले प्रवेश कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश भर में निजी स्कूलों में प्रवेश कराए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बची 43419 सीटों पर प्रवेश के लिए अभी भी प्रक्रिया चल रही है। अंबेडकरनगर व प्रतापगढ़ में 94%, भदोही, अमेठी, चित...