रांची, मार्च 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में रांची जिले में निजी स्कूलों के शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति में सदस्य के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, लेखाकार (चार्टर्ड अकाउंटेंट), निजी विद्यालयों के दो प्राचार्य (गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीएवी कपिलदेव), डीपीएस रांची और जेवीएम श्यामली के एक-एक अभिभावक शामिल किए गए हैं। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के प्रावधानों के तहत समिति का गठन किया गया है। निजी विद्यालय अब मनमाने ढंग से फीस वृद्धि नहीं कर सकेंगे। इससे अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। इस अधिनियम के तहत निर्धारित शुल्क से अधिक फीस वसूलने वाले विद्यालयों पर जिला स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.