लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शहर के कई निजी स्कूलों ने सोमवार से बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। स्कूल की ओर से गूगल मीट समेत दूसरे ऐप का लिंक अभिभावकों को भेजा गया है। शिक्षकों ने इसकी मदद से बच्चों को घर बैठे पढ़ा रहे हैं। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्री प्राइमरी व नर्सरी से लेकर 12 वीं तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया है। फरवरी में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। स्कूल प्रबंधकों ने शीतलहर व कड़ाके की सर्दी के चलते एक जनवरी तक स्कूलों के बंद किये जाने का बाद ये निर्णय लिया है। वहीं कुछ निजी स्कूलों में पहले से शीतकालीन अवकाश चल रहा है। जबकि प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों में अवकाश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...