मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीएम एवं जिला शुल्क नियामक समिति के अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने शैक्षिक सत्र 2027-28 से कक्षा एक से 12 तक संबंधित विषयों में शत-प्रतिशत एनसीईआरटी पुस्तकें लागू कराने की मांग की। संघ ने कहा कि सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी के स्थान पर अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें लगाए जाने की शिकायतों की कक्षावार और विषयवार जांच कराई जाए। साथ ही जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।ज्ञापन में विद्यालयों द्वारा किसी विशेष दुकान से पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य ...