मेरठ, अप्रैल 4 -- बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शुक्रवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि निजी स्कूलों में महंगी किताबों के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सांसद ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा कि वर्तमान समय में मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के अभिभावकों को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश निजी विद्यालय, शिक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, एनसीईआरटी की सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की अत्यधिक महंगी 'रेफरेंस' पुस्तकों को अनिवार्य कर रहे हैं।इनकी कीमतें एनसीईआरटी पुस्तकों की तुलना में कई गुना अधिक होती हैं। यह निजी विद्यालय प्रबंधन एवं कुछ चुनिंदा पुस्तक विक्रेताओं के बीच साठगांठ के कारण अभिभावकों को केवल निर्धारित द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.