निजी स्कूलों में मनमानी फीसवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। निजी विद्यालयों में मनमानी फीसवृद्धि, पुस्तकों एवं ड्रेस के नाम पर अवैध धनउगाही तथा शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाने, केवल एक बार प्रवेश शुल्क लेने, स्कूलों में एनसीईआरटी पुस्तकें अनिवार्य करने आदि की मांग की। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने बताया कि महंगी फीस और किताब को लेकर छात्रों एवं अभिभावकों में काफ़ी आक्रोश है। जिला संयोजक यमुनापार प्रशांत सिंह, सौरभ, आंचल, अभिषेक, आयुष, अमन, शिवांग आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षा के बाजारीकरण को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.