निजी स्कूलों में भी 21 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश
मधुबनी, जून 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने सभी निजी एवं प्री-प्राइमरी विद्यालयों में भी 21 जून तक ग्रीष्मावकाश लागू करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर सभी निजी विद्यालयों के संचालकों, निदेशकों और प्राचार्यों को इसका सख्ती से पालन करने को कहा है। जारी आदेश में बताया गया है कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के अनुसार जिले के सरकारी विद्यालयों में पहले से ही 1 जून से 21 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित है। इसके बावजूद कई निजी विद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किए जाने की जानकारी विभाग को मिली थी। यह भी पढ़ें- वंचित शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण का दूसरा मौका इसके बाद स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्णय लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.