गोंडा, मई 4 -- करनैलगंज, संवाददाता। जनता दर्शन के दौरान कई निजी विद्यालयों में भारी भरकम फीस के साथ निजी प्रकाशन की महंगी पुस्तक चलाने की शिकायत पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को पत्र लिखा है। एसडीएम ने कहा है कि निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी कराई जाए। अधिकतर विद्यालय जिनके पास कक्षा 5 तक की मान्यता है वह कक्षा 8 तक विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। इसी तरह कक्षा 8 तक की मान्यता वाले विद्यालय हाईस्कूल तक की कक्षा का संचालन कर रहे हैं। छात्रों, अभिभावकों से भारी भरकम फीस लेने के साथ ही निजी प्रकाशन की पुस्तक लगाकर अभिभावकों पर बोझ डालते हैं। एसडीएम ने स्पष्ट लिखा है कि करनैलगंज तहसील क्षेत्र में ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराई जाय या अवैध विद्यालयों को बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.