मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में निजी स्कूलों की फीस व्यवस्था, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत नि:शुल्क प्रवेश में अनियमितता समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किए। साथ ही साथ समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा, वहीं आरपार के आंदोलन की चेतावनी दिया। नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे गए पत्रक में आरोप लगाया गया है कि निजी स्कूलों में मनमाने ढ़ग से फीस वसूली किया जा रहा है। अनावश्यक रूप से महंगी पुस्तकों और ड्रेस की अनिवार्यता किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि अन्य अतिरिक्त शुल्कों के माध्यम से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। साथ ही साथ भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आर्थिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.