खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्ष का अधिकार अधिनियम अंतर्गत निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत आवंटित स्कूलों में नामांकन आगामी दस मार्च तक ली जाएगी। बता दें कि ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले स्टूडेंटस को स्कूल आवंटन गत 23 फरवरी को कर दी गई है। चयनित स्टूडेंटस का स्कूल में नामांकन आगामी 10 मार्च तक कक्षा एक में दाखिला लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...