खगडि़या, अप्रैल 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 30 अप्रैल तक होगा। ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से शेष बची सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका फिर से दिया गया है। वहीं ऑनलाइन स्कूल आवंटन पांच मई तक है। बता दें कि निजी स्कूलों में पहली कक्षा में 25 प्रतिशत सीट पर कमजोर वर्ग के बच्चों का नि:शुल्क दाखिला लिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...