निजी स्कूलों में नहीं रुक पा रहा कापी किताबों, यूनीफार्म बिक्री का खेल
कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात, संवाददाता। नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही अभिभावकों की पेशानी पर बल पड़े नजर आ रहे हैं। निजी स्कूलों की मनमानी और पैकेज के नाम पर चल रही वसूली के खेल से विभाग के अफसर अनजान बने हुए हैं। कापी किताबों से लेकर यूनीफार्म तक की बिक्री स्कूल से हो रही है, लेकिन अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के खातिर अभिभावक कर्ज लेकर निजी स्कूलों की इस मनमानी को बर्दाश्त कर रहे हैं। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी सामने आ रही है। शासन भले ही मनमानी फीस वसूली पर नियंत्रण का दावा करता हो लेकिन स्कूलों की फीस 10 फीसदी नहीं कई गुना तक बढ़ गई है। फीस के साथ ही स्कूल से कापी किताब टाई, बेल्ट,यूनीफार्म, परिचय पत्र समेत अन्य मदों का एक साथ पैकेज बताया जा रहा है। कहीं किसी पर कार्रवाई न हो इसके लिए कुछ स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.