फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए स्कूल आवंटन सूची जारी कर दी है। अभिभावक हरियाणा शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चों का नाम और आवंटित स्कूल की जानकारी देख सकते हैं। इस प्रक्रिया से हजारों अभिभावकों को राहत मिली है, जो लंबे समय से सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा निदेशालय की ओर से फिलहाल करीब 65 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए आवंटन जारी किया गया है। शेष 35 प्रतिशत सीटों का आवंटन भी जल्द जारी किए जाने की बात कही गई है। विभाग के अनुसार प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की त्रुटि न हो। जिले में आरटीई के तहत कुल 2317 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। इनमें से अ...