पटना, अप्रैल 7 -- शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में गरीब और अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन के लिए 15 से 30 अप्रैल तक पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) होगा। पंजीकृत छात्रों का सत्यापन 17 अप्रैल से 2 मई तक होगा। सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन पांच मई को होगा। चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश 6 से 21 मई तक पूरा किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के अगले चरण की समय सीमा घोषित की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का नामांकन ज्ञानदीप पोर्टल से प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में किया जा रहा है। निजी विद्यालय प्रवेश क्षमता 6 से 13 अप्रैल तक अपलोड करेंगे। शिक्षा विभाग ने इस योजना के पात्र बच्चों के अभिभावकों से कहा गया है कि निर्...