नई दिल्ली, मार्च 27 -- समाजवादी पार्टी सांसद इकरा चौधरी ने निजी स्कूलों में किताबों और यूनिफॉर्म की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को मरणोपरांत भारत रत्न देने की भी मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान निजी स्कूलों में किताबों और यूनिफॉर्म की कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीबीएसई बोर्ड के कई स्कूल अभिभावकों पर बोझ डाल रहे हैं। स्कूल प्रबंधन किसी एक किताब विक्रेता को तय कर देते हैं जहां से ही अभिभावकों को किताबें और यूनिफॉर्म खरीदनी पड़ती हैं। सरकार से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों पर रोक लगाई जाए, किसी एक विक्रेता से खरीद को अनिवार्य बनाने पर रोक लगे, यूनिफॉर्म और किताबों की कीमतों को नियंत्रित करने के...