सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों में पढ़ाई का अवसर मिला है। इन वर्ग के बच्चों का शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत प्रस्वीकृत निजी स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर नामांकन कराया जाएगा।नामांकन की पूरी प्रक्रिया विभागीय स्तर से नि:शुल्क कराई जाएगी। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने बताया कि जिले के पात्र अभिभावक ' ज्ञानदीप पोर्टल' के माध्यम से अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है।डीपीओ ने कहा है कि अभिभावक अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करे। पोर्टल का सर्वर डाउन रहने की संभावना बनी रहती है, ऐसे में परेशानी हो सकती है।उन्होंने कहा है कि हर हाल में समय पर आवेदन कर लें, ताकि उनके बच्चे इस यो...