कन्नौज, अप्रैल 23 -- प्रदेश के निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू न होने और मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ अब आवाज तेज होती जा रही है। समाजवादी युवजन सभा ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सयुस के प्रदेश सचिव राशिद फारुकी ने संगठन का कहा कि कन्नौज समेत प्रदेश के लगभग 75 प्रतिशत जिलों में निजी स्कूल शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू नहीं कर रहे हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों पर महंगी किताबें और अलग पाठ्यक्रम खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसे शासनादेशों की खुली अवहेलना और अभिभावकों का शोषण बताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि जिला प्रशासन, विशेषकर कन्नौज में, इस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.