सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसकी समय-सीमा भी बढ़ाकर 21 मई कर दी गई है। विभागीय आदेश के आलोक में एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने इस बावत संबंधित निजी स्कूलों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया है। ताकि जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा का मौका मिल सके। इससे निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का सपना देखने वाले वंचित व कमजोर वर्ग के अभिभावकों का सपना साकार होने की उम्मीद जगी है। इससे पहले पहली व दूसरी नामांकन प्रक्रिया में कई बच्चे किसी कारण वंचित हो गए थे, ऐसे बच्चों को एक अंतिम मौका दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों, निजी स्कूल संचालकों व शिक्षा सेवकों को निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.