बेगुसराय, जनवरी 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में संचालित निजी विद्यालयों की जांच को लेकर सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इस पत्र में निर्देश दिया गया है कि निजी विद्यालयों की आरटीई अधिनियम के तहत निर्धारित मानकों के आधार पर जांच कराई जाए। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि निजी विद्यालयों के पास वैध मान्यता है या नहीं। भवन सुरक्षित है या नहीं, स्कूल में पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित शिक्षक हैं या नहीं। छात्र-शिक्षक अनुपात तय मानकों के अनुसार है या नहीं। इसके अलावा विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, अग्नि सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इंतजाम और बुन...