रामपुर, अप्रैल 11 -- शहर कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। शहर अध्यक्ष बाकर अली खां एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरसलान अली खां के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर निजी स्कूलों की मनमानी एवं अभिभावकों के आर्थिक शोषण के विरुद्ध एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से डीआईओएस को अवगत कराया कि रामपुर में सीबीएसई से संबद्ध निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा को एक व्यवसाय बना दिया गया है, जहां अभिभावकों से हर वर्ष बढ़ती फीस, अनावश्यक शुल्क और दबाव के माध्यम से शोषण किया जा रहा है। कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में बिना किसी स्पष्ट कारण के फीस बढ़ा दी जाती है। प्रवेश के समय एडमिशन फीस, डेवलपमेंट फीस, सिक्योरिटी फीस आदि के ...