निजी स्कूलों पर विभाग की नजर, शिक्षक बहाली से दोहरे नामांकन तक होगी निगरानी
कटिहार, सितम्बर 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले के निजी विद्यालयों में अब शिक्षक नियुक्ति से लेकर बच्चों के नामांकन तक की व्यवस्था पर शिक्षा विभाग की नजर रहेगी। शिक्षकों की बहाली में मनमानी और अनियमितता की शिकायतों को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन को नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है। शिक्षक सीधे तौर पर नियुक्त नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और प्रबंध समिति की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नियुक्ति की जा सकेगी। इसके साथ ही निजी विद्यालयों को ऐसे बच्चों की पहचान कर सूची सौंपनी होगी, जिनका नाम निजी के साथ सरकारी विद्यालय में भी दर्ज है। विभागीय निर्देश के अनुसार निजी विद्यालयों को छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था करनी होगी। इसमें केवल कुल शिक्षक संख्या ही नहीं, बल्कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.