पाकुड़, अप्रैल 6 -- रामभक्त सेवा दल के बैनर तले पुराना सदर अस्पताल के समक्ष एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। बताया कि निजी स्कूलों की मनमानी से 2026 के सेशन की शुरुआत में बच्चों के एडमिशन के दौरान अभिभावक काफी परेशान है। निजी विद्यालयों द्वारा हर वर्ष री-एडमिशन, किताबों के प्रकाशक बदलने और विभिन्न शुल्कों के नाम पर की जा रही कथित वसूली के खिलाफ पाकुड़ में मोर्चा खुल गया है। जन आंदोलन के तहत अभिभावकों ने हस्ताक्षर कर निजी स्कूलों के खिलाफ अपना विरोध जताया है । जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर साल री-एडमिशन, ड्रेस परिवर्तन के लिए बाध्य करना और सालाना विकास शुल्क के नाम पर पैसे वसूलना गलत है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.