अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। निजी स्कूलों पर मनमानी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। डीएम से ऐसे स्कूलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। डीएम से मिले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के कई निजी स्कूल शिक्षा के अधिकार व राज्य सरकार की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के फीस में निरंतर बढ़ोत्तरी की जा रही है। यहां तक की ड्रेस, कॉपी और किताबें भी स्कूल से ही खरीदने पर बाध्य किया जा रहा है। इसका बोझ अभिभावकों पर पड़ रहा है। ब्लॉक स्तर पर शिकायत करने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा कहा कि कई स्कूल तो ऐसे हैं जो बिना वैध मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। मान्यता के अनुरूप आवश्यक मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.