बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- जनपद के अधिकांश निजी विद्यालयों पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण करने के आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, कई स्कूलों द्वारा अपनी सुविधा से निर्धारित दुकानों को चिन्हित कर दिया गया है, जहां से ही छात्रों को किताबें और स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। समाजवादी पार्टी जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि इन दुकानों पर पुस्तकों को मनमाने और अधिक दामों पर बेचा जा रहा है, जबकि वही किताबें अन्य दुकानों पर उपलब्ध नहीं कराई जातीं। इससे अभिभावकों को मजबूरी में उन्हीं दुकानों से खरीदारी करनी पड़ रही है। इस पूरी प्रक्रिया में विद्यालय और दुकानदारों की मिलीभगत की आशंका जताई गई है। सी बी एस ई की ओर जारी सर्कुलर के अनुसार, किसी भी विद्यालय द्वारा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या स्टेशनर...