बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। बिजनौर अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावकों ने निजी विद्यालयों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता नृपेन्द्र देशवाल के नेतृत्व में अभिभावक प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में नृपेन्द्र देशवाल ने कहा कि सभी स्कूलों में हर वर्ष फीस वृद्धि होती आ रही है जो कि नियमानुसार नहीं है। फीस के अतिरिक्त भी भिन्न भिन्न मदों के नाम पर मोटी रकम वसूली की जाती है। हर वर्ष पाठ्यक्रम बदल दिया जाता है। सभी स्कूलों ने अपने बुक सेंटर खोले हुए हैं। पुस्तकों के साथ जबरन अन्य सामग्री दी जाती है। नृपेन्द्र देशवाल सहित अभिभावकों ने डीएम से कहा कि निजी स्कूलों द्वारा की अभिभावकों से की जा रही अवैध वसूली पर...