मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- जिला शुल्क नियामक समिति के निर्णयों का उल्लंघन कर छात्रों पर महंगी पुस्तकों का बोझ डालने के विरोध में 'मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल' के प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अधिकांश निजी विद्यालय एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें अनिवार्य कर रहे हैं। कई स्कूलों में एक ही विषय की दो-दो किताबें लगाई जा रही हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही, विद्यालयों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। अभिभावकों ने मांग की कि ऐसे विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई हो, पुस्तक सूची की जांच कराई जाए और एनसीईआरटी पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। साथ ही पूर्व में खरीदी गई मह...