पूर्णिया, अप्रैल 11 -- गढ़बनैली। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संगठन सह प्रभारी पूर्णिया ,कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल अनिल कुमार साहा ने पूर्णिया जिला पदाधिकारी द्वारा निजी स्कूलों को दिए गए निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन चाहे तो निजी स्कूलों की मनमानी बन्द हो सकती है। उन्होंने कहा कि चंद स्कूल अभी भी अभिभावकों पर बोझ ढालने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...