भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर। जिले के निजी स्कूलों के बेहतर संचालन को लेकर स्कूल के संचालकों के साथ शनिवार को जिला अधिकारी टाउन हॉल में समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी की। निजी स्कूलों के साथ बैठक में दायर किए गए विभिन्न परिवाद, फीस संरचना, नामांकन प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाएं और सरकारी नियमों के पालन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। वहीं शिक्षा का अधिकार के तहत छात्रों का नामांकन, छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता पर निर्देश दिए जाएंगे। निजी स्कूलों के सुझाव पर भी अमल करने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.