बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरीशंकर ने निजी स्कूलों में लागू महंगे कोर्स को लेकर डीएम को मेल भेजकर शिकायत की। डीएम को बताया कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार कोर्स एवं शुल्क में वृद्धि की जा रही है, जिससे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के अभिभावकों के लिए बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करना अत्यंत कठिन होता जा रहा है। उन्होंने डीएम से इस विषय की निष्पक्ष जांच कराने, निजी स्कूलों द्वारा लागू किए जा रहे महंगे कोर्स एवं शुल्क पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...