निजी स्कूलों के बीपीएल बच्चों को भी साल में मिलेंगे दो यूनिफार्म
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बीपीएल श्रेणी के बच्चों को साल में दो सेट यूनिफार्म के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत शिक्षा विभाग प्रति बच्चे 600 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजेगा। यह पहल आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के प्रावधानों के अंतर्गत की जा रही है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को सुलभ बनाना है। गौरतलब है कि वर्तमान में जमशेदपुर के टाटा लीज एरिया में स्थित किसी भी निजी स्कूल को बीपीएल कोटे से दाखिला लेने वाले बच्चों के फीस एवज में सरकार से कोई भी प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त नहीं हो रही है। जमशेदपुर के टाटा लीज एरिया के स्कूलों सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल मान लिया गया है, जिसके कारण उन्हें किसी भी प्रकार की रिएम्बर्शमेंट राशि नहीं मिल पा रही है। स्कूलों में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.