निजी स्कूलों के निबंधन की करें जांच गरीब बच्चों के लिए होंगी 25% सीटें
दरभंगा, जुलाई 10 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आयुक्त ने तीनों जिलों के डीईओ को निजी विद्यालयों के निबंधन की स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी निजी विद्यालय विधिवत निबंधित हों। निजी विद्यालयों में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आयुक्त ने शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.