जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर अभिभावक संघ के बैनर तले शुक्रवार को निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने साकची से डीसी ऑफिस तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को संबोधित मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में अभिभावकों ने जमशेदपुर के निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर नामांकन न लेने की चेतावनी देने पर अपनी आपत्ति दर्ज की। अभिभावकों ने कहा कि स्कूलों द्वारा वंचित बच्चों का नामांकन नहीं लेने की चेतावनी देना न सिर्फ शिक्षा के अधिकार अधिनियम की अवमानना है, बल्कि वंचित बच्चों के अभिभावकों में डर पैदा कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना भी है। विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि जमशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.