नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले के निजी स्कूलों की 2029 बसों की स्थिति परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्कूल और अभिभावक पोर्टल पर देख सकेंगे। परिवहन विभाग के अनुसार सोमवार तक 173 स्कूल की 900 बसों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो गई है। स्कूलों में जाकर परिवहन विभाग की टीमें बसों की जांच कर रही हैं। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित पोर्टल यूपी इंटीग्रेडेट स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर स्कूली वाहनों की फिटनेस और अन्य दस्तावेजों को अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक फिटनेस समेत सभी दस्तावेज अपलोड होने अनिवार्य हैं। स्कूलों को www.upisvmp.com पर दस्तावेज अपलोड करने हैं। स्कूलों में संचालित वाहनों की सुरक्षा, निगरानी और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्र...