निजी स्कूलों की सुरक्षा पर सख्ती, 28 अधिकारी करेंगे जांच
बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने व छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के प्रभावी अनुपालन एवं विद्यालयों की सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच कराई जाएगी। इसके लिए कुल 28 अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जो जिले के 138 निजी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने को लेकर अधिकारियों की टीम गठित की गई है। इसमें इन स्कूलों के मानकों व्यापक रूप से जांच की जाएगी। गठित टीम के निरीक्षण में 129 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त व 9 सीबीएसई के साथ आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.