निजी स्कूलों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : बीएसए
बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। संघ के प्रांतीय संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने बीएसए को बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने निजी विद्यालयों की मान्यता, प्रशासनिक प्रक्रियाओं व यू-डायस पोर्टल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रांतीय संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने विद्यालयों की मान्यता संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की मांग की। वहीं, प्रांतीय उपाध्यक्ष जेएसपी मिश्र ने यू-डायस पोर्टल पर आवश्यक संशोधन का अधिकार विद्यालय प्रबंधकों को दिए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.