वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। काशी अभिभाभवक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम सत्येंद्र कुमार से मिला और पत्रक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डॉ. शम्मी कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं। संचालक फीस, ड्रेस और स्टेशनरी के माध्यम से अभिभावकों को लूट रहे हैं। डीएम ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, आयुष चंद्र राजपूत एडवोकेट, राजेश राजपूत, अंकुर सिंह, अंकित पांडेय, कुश प्रताप, जितेंद्र सिंह, रोहित पांडेय, अंकित सेठ, राहुल, देवेंद्र पांडेय, राहुल नागवानी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...