रुडकी, अप्रैल 7 -- नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी भी सामने आने लगी है, जिससे अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने अधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निजी स्कूलों में समिति की अनुमति से ही अधिकतम दस प्रतिशत फीस बढ़ाई जा सकती है, लेकिन यहां नियमों का पालन नहीं किया जाता और हर साल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी जाती है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्हें महंगी किताबें और ड्रेस एक ही निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.