निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों पर बढ़ रहा बोझ
जमशेदपुर, मई 30 -- निजी स्कूलों की मनमानी, फीस वृद्धि और किताबों के नाम पर कथित उगाही के खिलाफ झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति की ओर से आज से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और भिक्षाटन कार्यक्रम शुरू किया गया। इसकी शुरुआत चंद्रगुप्त सिंह ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति के क्रांति सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ाई जा रही फीस से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सिर्फ फीस वृद्धि ही नहीं, बल्कि हर साल किताबें बदल देते हैं, यहां तक कि किताब के अंदर के पाठ भी बदल दिए जाते हैं। मजबूरन अभिभावकों को हर साल नई किताबें ऊंची कीमत पर खरीदनी पड़ती हैं। स्कूलों की इस मनमानी के खिलाफ राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। करीब दो लाख पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.