देहरादून, फरवरी 19 -- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कानून लाने की मांग भाजपा के अंदर भी उठने लगी है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बजट सत्र में निजी विद्यालय शुल्क नियामक कानून लाने की मांग रखी। भाजपा नेता आदित्य चौहान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के निजी स्कूलों में हर साल फीस बढ़ाई जा रही है। शिक्षा के बाजारीकरण को रोकने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा है। क्योंकि निजी स्कूलों की मनमानी की वजह से अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक स्तर पर कई स्थानों पर फीस वृद्धि पर रोक लगाई गई थी, इससे लाखों अभिभावकों को राहत मिली थी। लेकिन इस बार फिर से स्कूल प्रबंधन नए सत्र के लिए मनमाने तरीके अपनाने लगे हैं। उन्होंने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.