नैनीताल, अप्रैल 16 -- भवाली। निजी स्कूलों की ओर से की जा रही भारी फीस बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने आरोप लगाया कि विभिन्न मदों में शुल्क बढ़ाकर शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक कक्षा के लिए समान शुल्क सीमा तय करने की मांग की। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में बीना पांडे, शांति तिवारी, धनी दुमका, निर्मला आर्य, आशा कुमारी, रचना, सुमन देवी, अंजू आदि रहे। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी व फीस वृद्धि पर अभिभावकों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.