निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, जांच के लिए टीम गठित
औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- डीएम ने दिए निर्देश, जांच के बाद होगी कार्रवाई औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद जिले के निजी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन के दौरान अभिभावकों से मनमाने शुल्क वसूले जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि कई स्कूल नियमों के विरुद्ध पुनः नामांकन शुल्क, वार्षिक शुल्क सहित अन्य अनावश्यक शुल्क ले रहे हैं। कुछ विद्यालयों के द्वारा निर्धारित दुकानों से ही महंगे दामों पर किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के निर्देश पर विभिन्न निजी विद्यालयों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगे रोक :आइसा इस टीम द्वारा शहर और आस-पास के प्रमुख विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.