सहारनपुर, अप्रैल 10 -- देवबंद, संवाददाता। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने शासन-प्रशासन को भेजे पत्र में कहा कि अगर शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि महंगी फीस, किताबों और ड्रेस के खर्च से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इससे गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम के निर्देशों के बावजूद स्कूल अब मौखिक रूप से चुनिंदा दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जहां दाम ज्यादा वसूले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...