छपरा, अप्रैल 5 -- अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली री-एडमिशन फीस के नाम पर आर्थिक दोहन पर लगेगी रोक न्यूमेरिक 15 अप्रैल तक पुस्तकों और यूनिफॉर्म का पूरा विवरण सार्वजनिक करना जरूरी पेज छह की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा हस्तक्षेप किया है। नामांकन सत्र के दौरान अभिभावकों से हो रही कथित अवैध वसूली, जबरन यूनिफॉर्म और किताबों की खरीद व हर साल ड्रेस बदलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि शिक्षा को व्यवसाय बनाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगा।जिलाधिकारी ने इस प्रवृत्ति को अत्यंत गंभीर और आपत्तिजनक करार देते हुए कहा कि इससे न क...