कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा एक बार फिर कांग्रेसियों को याद आया। नया सत्र शुरू होने से पहले आंदोलन की चेतावनी दी है। मनमानी फीस वृद्धि, आरटीआई के तहत एडमिशन में आनाकानी व अभिभावकों के शोषण के खिलाफ सड़क पर उतरने का दावा किया है। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से इस बाबत मुलाकात की। इस मुद्दे को सदन में उठाने की भी मांग की। महानगर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से अपील की कि इस मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक पहुंचाएं ताकि संसद में इस अन्याय और लूट के खिलाफ आवाज उठे। राकेश साहू, अजय श्रीवास्तव शीलू, विनोद अवस्थी, अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.