अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। युवा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को अतरासी मार्ग स्थित युवा नेता आकाश चौधरी के आवास पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही निजी स्कूल संचालकों ने मनमानी शुरू कर दी है। बताया कि कक्षा नर्सरी का कोर्स भी केवल स्कूलों की ओर से तय दुकानों पर ही कमीशनखोरी के चलते खासा महंगा मिल रहा है।अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। डीएम स्तर पर शिकायत कर मांग की कि इस ओर मनमानी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर भी अंकुश लगाया जाए। स्कूल वाहन के नाम पर अनफिट बस, वैन, कार, ई-रिक्शा भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ऐसे वाहनों का संचालन बंद कराए जाए। इस दौरान मनदीप, गौरव प्रजापति, मनोज कुमार चौधरी, सौरभ चौधरी, अंतिम चौधरी, अजीत चौधरी, आशी...