बागेश्वर, मार्च 6 -- जनपद में संचालित निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर को पत्र जारी कर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई को कहा है। जिला पंचायत सदस्य दुदिला तथा उत्तराखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य जनार्दन लोहुमी ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों को बच्चों की कॉपी, किताब, ड्रेस सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री विद्यालय से ही खरीदने के लिए बाध्य करते हैं और इसके लिए मनमाने दाम वसूले जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई विद्यालय मनमाने तरीके से फीस ले रहे हैं तथा अधिकांश निजी स्कूल निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित नहीं ह...